फतेहपुर, मार्च 17 -- छिवलहा। मंगलवार का दिन कस्बे के लिए यादगार बन गया। वर्षो पुरानी परम्परा को बरकरार रखते हुए मोहक झांकियां निकाली गईं। एक के बाद एक 35 झांकियों ने पूरे नगर क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। एक ओर दर्शकों की भीड़ तो दूसरी ओर मोहक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहा। कस्बा स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर से तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन सोमवार से प्रारम्भ हो चुका है। पहले दिन भगवान राम व लक्ष्मण से जुड़ी लीलाओं का मंचन किया गया। दूसरे दिन बुढ़वा मंगलवार को पूरे कस्बे में झाकियां निकाली गईं। वहीं थाना प्रभारी संजय पांडेय तथा पुलिस चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा अपने दल-बल के साथ मेले में उपस्थित रहे। झाकियों मे भारत माता, तोप लेकर फौजी जवान देश की रक्षा करते हुए, काली मां राक्षसों की रक्षा करते हुए, काली मां का श्रंगार करते हुए धनुष पर बैठे ...