काशीपुर, जून 2 -- काशीपुर। अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय रुहेला एडवोकेट के नेतृत्व में रुहेला समाज ने मंगलवार को मेयर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने रुहेला समाज की धर्मशाला, कुआं जो मोहल्ला कटोराताल काशीपुर में स्थित है। उसके जीर्णोद्धार के लिए अवैध कब्जे को हटाने मांग की। जिस पर दीपक बाली ने तत्काल निर्णय लेते हुए नगर आयुक्त काशीपुर को जांच करते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए और आश्वासन दिया है। यहां राष्ट्रीय सचिव विशाल रुहेला, कोषाध्यक्ष प्रेम रुहेला, विनीत, सुनील, राजीव, प्रदीप, कौशल, पवन, अर्जुन, राजेंद्र, सचिन, अनिल, मीत, रुद्र रुहेला रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...