फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद। शहर के मुख्य चंद्रशेखर मार्केट के अलावा शास्त्री मार्केट की खराब बिल्डिंग के जीर्णोद्धार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए जल्द इंजीनियरों की टीम दोनों मार्केट का सर्वे करेंगी। सर्वे के दौरान नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सर्वे पूरा होने के बाद जीर्णोद्धार को लेकर नगर निगम के अधिकारी व्यापारी नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। नगर के मुख्य बाजार शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर मार्केट को काम्प्लेक्स बनाने की योजना पर व्यापारियों के विरोध के बाद फिलहाल विराम लग गया है। नगर निगम दोनों मार्केट के जीर्णोद्धार की तैयारियों में जुट गया है। इस कार्य के लिए सबसे पहले इंजीनियरों की टीम दोनों मार्केट का सर्वे करेंगी। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने बताया है कि टीम की रिपोर्ट के अनुसार जहां भी भवन क्षतिग्रस्त होंगे...