बदायूं, फरवरी 12 -- बिल्सी। नगर के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और जलाभिषेक के बीच भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की प्रतिमाओं की स्थापना कराई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। अनुष्ठान के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.