पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। श्मशान भूमि की ठीक से देखरेख न होने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में अपनी मांगों रखा गया है। ज्ञापन के जरिए संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की ग्राम सभाओं में स्थित श्मशान भूमि की दयनीय स्थितियों पर चिंता जताई। बताया कि अधिकांश गांवों में श्मशान भूमि वर्षों से उपेक्षित हैं। न तो नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए व अन्य संसाधन हैं। आरोप लगाया कि कई स्थानों पर अवैध कब्जे तक हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे कार्य करने में असुविधा हो रही है। संगठन ने कई जगह के उदाहरण देते हुए बताया कि श्मशान भूमि पर झाड़-झंखाड़ और गंदगी का अंबार है। इससे अंत्येष्टि के ल...