नई दिल्ली, जनवरी 16 -- जीरो हिंसा से नक्सल खात्मे के करीब पहुंच रहे सुरक्षा बल- सटीक रणनीति, त्वरित फैसले और अत्याधुनिक हथियारों से नक्सल खात्मे की व्यूह रचना हो रही सफल नई दिल्ली। पंकज कुमार पाण्डेय नक्सल के ख़िलाफ़ अभियान में एडवांस हथियारों से सुसज्जित बख्तरबंद वाहनों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा जवानों की जान माल की हिफाजत के लिए उपलब्ध कराए गए उपकरणों ने सुरक्षा बलों के ऑपरेशन को बिना नुकसान के आगे बढ़ाने में मदद की है। एक आला अधिकारी ने कहा, अब हम बिना नुकसान के एनकाउंटर कर रहे हैं । हिंसा का स्तर भी शून्य है। नक्सल खात्मे के ऐलान के पहले यह सकारात्मक संदेश है। आला अधिकारी ने कहा , नक्सल के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों के ऑपरेशन को मिल रही सफलता में बड़ा योगदान शीर्ष स्तर पर त्वरित और निर्णायक फैसलों का हैं। सुरक्षा बलों ने बख्तरबंद व...