रामगढ़, जनवरी 23 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) वेस्ट बोकारो शाखा ने टाटा स्टील में पहली बार सुरक्षा जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य जीरो हार्म विषय पर शुक्रवार को यूनियन कार्यालय सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित किया। इस संगोष्ठी का मूल उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करना तथा दुर्घटना मुक्त वातावरण के प्रति कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में डिवीजन के महाप्रबंधक संजय राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुरक्षा विभाग के एचओडी अखिलेश कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारीगण, कर्मचारी प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक संजय राजोरिया ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य और सुरक्षा पर बल दिया। अध्यक्ष मोहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.