जीरो हार्म नही जीरो इंसिडेंस है लक्ष्य
सोनभद्र, जुलाई 2 -- अनपरा,संवाददाता। राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह में एनटीपीसी विंध्याचल के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने तथा स्टेशन की 'जीरो हार्म, जीरो इंसिडेंस' कार्य संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, व्यावहारिक प्रदर्शन एवं कर्मचारी तथा संविदा कर्मियों की सहभागिता वाली गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्युत सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण, लॉक आउट-टैग आउट प्रक्रिया एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों की जानकारी, इंसुलेटेड हैंड टूल्स का प्रदर्शन, नॉन-कॉन्टैक्ट वोल्टेज डिटेक्टर के सुरक्षित संचालन का प्रदर्शन तथा विंध्य हॉस्पिटल के सहयोग से प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.