सोनभद्र, अप्रैल 4 -- अनपरा, हिन्दुस्तान संवाद। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनूसागर पावर डिवीजन रेनुसागर में सुरक्षा विभाग से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का शुक्रवार को समापन हुआ। सुरक्षा माह पर आयोजित प्रतियोगिता में ऐश मेंटीनेंस एवं कोल मील विभाग अव्वल रहा। वहीं सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए जीरो हार्म का संकल्प लिया गया। स्थानीय प्रेक्षागृह परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा शपथ के साथ हुई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आदित्य बिड़ला स्कूल की शिक्षिका दीपाली त्रिपाठी ने सुरक्षा कविता प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। इसलिए जीरो हार्म का लक्ष्य अपनाते हुए सभी लोगों को नैतिक जिम्मेदारियों के साथ सुरक्षा नियमों का अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.