संभल, जनवरी 7 -- चन्दौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और जीएसटी अधिकारियों के साथ एक सं फव्वारा चौक के एक प्रतिष्ठान संवाद गोष्ठी आयोजित की गई । जिसमें बताया गया की जीरो सेल दिखाने वाले व्यापारियों के पास पहुंचकर टीम वास्तविकता जानेगी। गोष्ठी में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर बबलू यादव ने बताया की जो व्यापारी समाधान में जीरो सेल दिखा रहे हैं। चंदौसी और गुन्नौर में तकरीबन 6000 रजिस्टर्ड व्यापारी हैं। जिसमें 600 व्यापारी जीरो सेल दिखा रहे हैं, जो कि गलत है। जीएसटी विभाग की टीम मौके पर वास्तविकता जानने के लिए जाएगी। उससे पहले व्यापार मंडल और व्यापारियों को विश्वास में लिया जाएगा और उनके सहयोग से उन व्यापारियों के पास जाया जाएगा। वहाँ जाकर यह पता लगाने के लिए की अनजाने में या जानकर यह सेल दिखाई जा रही है। दूसरे व्यापारी वह हैं, जिनका वास्तविक ...