प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीरो रोड बस अड्डे को बंद कर रोडवेज बसों को लेप्रोसी (नैनी) शिफ्ट करने की योजना पहले ही दिन फेल हो गई। गुरुवार को जीरो रोड पर ताला लगने के बावजूद गुरुवार को रोडवेज बसें वहीं पहुंच गईं, जबकि यात्री लेप्रोसी में घंटों इंतजार करते रहे। मौके का फायदा उठाकर डग्गामार बसों ने जीरो रोड, रामबाग और चंद्रलोक में अवैध संचालन शुरू कर दिया। सड़क किनारे खड़ी बसों से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों ने सूचना के अभाव और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि बसों को वापस लेप्रोसी भेजा जाएगा, लेकिन अवैध बसों पर कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...