नई दिल्ली, जून 30 -- आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बिना किसी प्रोफेशनल एक्टर्स या प्रोफेशनल क्रू के नेशनल अवॉर्ड जीत लिया था। इसे भारतीय सिनेमा की एक ऐसी फिल्म कहा जाता है, जो ना के बराबर संसाधनों का इस्तेमाल करके बनी थी। इस फिल्म का बजट बहुत छोटा था, इतना छोटा कि जितने में शायद कोई शॉर्ट फिल्म भी बनाना मुमकिन नहीं होता है। कोई एक्टर्स हायर नहीं किए गए और ना ही लोकेशन से लेकर लाइटिंग तक के लिए नैचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया। इस पूरी फिल्म की शूटिंग एक गांव में की गई थी। ऐसा गांव, जिससे डायरेक्टर अच्छी तरह वाकिफ थीं।डायरेक्टर के गांव में हुई पूरी शूटिंग हम बात कर रहे हैं फिल्म 'विलेज रॉकस्टार्स' की। इस फिल्म को डायरेक्टर रीमा दास ने अपने ही गांव में शूट किया था। डायरेक्टर रीमा दास ने एक सस्ता सा DSLR कैमरा ...