मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। रामपुर दोराहा से मूंढापांडे जीरो प्वॉइंट हादसों की पहचान बन चुका है। मुरादाबाद और इसके आसपास के तमाम परिवारों के चिराग यहां बुझ गए। दिल्ली, हरियाणा पंजाब से उत्तराखंड जाने वाले न जाने कितने लोगों की जान चली गई। शहर के एंट्री प्वॉइंट पर सड़क खतरनाक कर्व के रूप में दिखती है। यही यहां हादसों की बड़ी वजह है। हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ते वाहन और इस कट से आने जाने वालों का फ्लो सब एक साथ इसकी वजह बन जाता है। हाईवे पर बरेली की ओर से आने वाले वाहन चालकों को फिर भी एंट्री प्वॉइंट दिखता है पर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन चालकों को बिल्कुल करीब पहुंचने पर दिखता है कि इस ओर बड़ा एंट्री प्वॉइंट है। जरा सी चूक पर उस वक्त आमने सामने की टक्कर होना यहां आम बात है। चालक चाह कर भी नियंत्रण नहीं कर पाता है। जीरो प्वॉइंट का यह...