रामपुर, जुलाई 24 -- रामपुर, संवाददाता। शहजादनगर थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट फ्लाईओवर पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि साथ में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस के अनुसार लखनऊ से मिलक होते हुए शहजादनगर की ओर आ रही कार सुबह करीब नौ बजे जीरो प्वाइंट फ्लाईओवर पर तेज मोड़ लेते समय अनियंत्रित हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई।हादसे में चालक उदयवीर सिंह (32) पुत्र राघवेंद्र सिंह, निवासी अलीगंज सेक्टर-2, लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार उर्वशी, निवासी लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गईं। शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ...