लखनऊ, जुलाई 20 -- यूपी में जीरो पॉवर्टी परिवारों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे परिवार के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ा जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से 50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।जीरो पॉवर्टी परिवारों को चिह्नित करने के लिए यूपी में विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 से 25 अति गरीब परिवारों की पहचान की जा रही है। पहले चरण में 15 लाख परिवारों को योजना में शामिल किया गया है। जिसमें मुसहर, थारू, वनटांगिया, कोल व बुक्सा जैसी पिछड़ीह जनजातियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। फिलहाल, अब उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से इन परिवार के युवाओं के लिए विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण प्रोग्राम तैयार किए जाएंगे। उ...