लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- सीएम आवास के लिए दिए गए लक्ष्य में से शासन ने जीरो पावर्टी के उन परिवारों को आवास देने का निर्देश दिया गया जिनके पास पक्का घर नहीं है। सत्यापन के बाद जीरो पावर्टी के 857 लाभार्थियों को सीएम आवास के लिए चयनित किया गया है। बाकी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिया जाएगा। आवास स्वीकृत होने के बाद जल्द ही आवास की किस्त भेजी जाएगी। परियोजना निदेशक सतीश चन्द पाण्डेय ने बताया कि जीरो पावर्टी के पात्र परिवारों को सीएम आवास देने के लिए सत्यापन कराया गया। उन परिवारों को चिन्हित किया गया जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं है। सत्यापन के बाद 857 लाभार्थी ऐसे चिन्हित किए गए। परियोजना निदेशक ने बताया कि सभी ब्लाकों से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद 857 लाभार्थियों को चिन्हित कर उनके आवास स्वीकृत किए गए हैं। जल...