हरदोई, जनवरी 9 -- हरदोई। गरीबों और वंचितों के लिए चलाई जा रही जीरो पावर्टी योजना तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में गंभीर गड़बड़ियों का मामला सामने आने पर शासन ने सख्त कदम उठाया है। योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ न दिलाने, आंकड़ों में भारी अंतर और प्रशासनिक लापरवाही पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त पटेल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्यवाही जनपद के प्रभारी व समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर की गई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य से संचालित जीरो पावर्टी योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1219 परिवार पात्र पाए गए थे, लेकिन इनमें से केवल 116 परिवारों के आवेदन ही पोर्टल पर दर्ज किए गए। इससे सैकड़ों पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित रह गए। वहीं, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.