बस्ती, दिसम्बर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बड़ेवन टोल प्लाजा पर स्वागत किया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी, जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाया। स्वागत के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और किसानों के लिए काम कर रही है। सुशासन और विकास की नीति के बदौलत बिहार में एनडीए गठबंधन ने इतिहास रचा। 2027 विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन एक नया रिकार्ड बनाएगा। उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति से माफियाराज का अंत हो चुका है। स्वागत करने वालों में हिमांशु पाल, रमेश चौधरी, अभिषेक पटेल, मनोज चौधरी, अशोक दुबे, सन्नी सोनकर, रियाज अहमद, प्रमोद चौधरी, आकाश चौधरी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.