छपरा, जून 1 -- मांझी। मांझी प्रखंड की घोरहट पंचायत के गैरतपुर गांव में सोमवार को "खेत बचाओ अभियान" के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, आर.पी.सी.ए.यू. द्वारा आयोजित किया गया। जिले में भी यह अभियान इसी अवधि के दौरान विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक के प्रयोग से खेत बचाओ अभियान का हुआ शुभारंभप्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र चंदोला ने किसानों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन औ...