बेगुसराय, मई 22 -- बीहट। जीरोमाइल दिनकर गोलंबर से शुक्रवार को जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया। ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पपरौर के वार्ड तीन के राजेन्द्र सिंह शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। हिरासत में लेकर मेडिकल जांच में नशा करने की पुष्टि होने के बाद बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...