मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना के जीरोमाइल में बाइक सवार दो अपराधियों ने गायघाट के दहिला गांव निवासी सोनी तिवारी की सोने की चेन छीन ली। सोनी ने अहियापुर थाने में इसी एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह गांव जाने के लिए जीरोमाइल में ऑटो पकड़ने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पास में आए और अचानक उसके गले से सोने की चेन व ढोलना झपट लिया। बताया कि घटना बीते तीन फरवरी की दोपहर करीब एक बजे हुई। सोनी की शिकायत पर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार के निर्देश पर दारोगा पिंटू कुमार ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। इसमें बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे हैं। उसकी पहचान के लिए पुलिस इलाके के मुखबिरों और पुराने हिस्ट्रीशीटर से संपर्क साध रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.