जीरोमाइल चौक के पास मोबाइल छीना, पकड़ा गया
भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, प्रधान संवाददात जीरोमाइल चौक के पास मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर तिलकामांझी के रहने वाले नीरज कुमार ने बरारी थाना में केस दर्ज कराया है। उसने बताया है कि वह टोटो से जीरोमाइल जा रहा था। उसने बताया कि जैसे ही वह जीरोमाइल चौक के पास पहुंचा तो उसी टोटो से उतरा सवारी उसके हाथ से मोबाइल लेकर भाग गया। भीड़ होने की वजह से वह उसका पीछा नहीं कर सका। उसी समय आरोपी को विक्रमशिला पुल की तरफ भागते हुए देखा। उसके बाद हल्ला किया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। डायल 112 को बुलाया गया। पकड़ा गया आरोपी नीरज तांती बरारी के सुर्खीकल का रहने वाला है। उसने यह भी बताया है कि आरोपी के पास से एक और मोबाइल बरामद किया गया है। उसने यह भी बताया है कि पकड़े जाने पर बरारी थाना में आरोपी ने निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.