मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के पास सोमवार को ई-रिक्शा की बैटरी चुराते एक शातिर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी पहचान नाजिरपुर निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे अहियापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगों की पूछताछ के दौरान राजू कुमार ने कई खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि वह अकेले काम नहीं करता, बल्कि एक कबाड़ कारोबारी के साथ मिलकर पूरा गैंग चला रहा था। राजू ने पूर्व में हुई चोरी की कई अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह भी पढ़ें- जीरोमाइल के पास ई-रिक्शा की बैटरी चुराता शातिर दबोचा उसने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों से ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी कर वह सीधे कबाड़ी दुकानदार को सप्लाई करता था। शातिर र...