मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को जीरोमाइल और उसके आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने पाया कि सड़क के किनारे अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही में भारी बाधा आ रही है। उन्होंने अहियापुर थाना पुलिस और यातायात पुलिस को स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क किनारे खड़े होने वाले अवैध वाहनों और फुटपाथी दुकानों को तत्काल हटाएं। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना हमारी प्राथमिकता है। जीरोमाइल जैसे व्यस्ततम इलाके में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.