सिमडेगा, अगस्त 13 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरूवार को विकसित भारत जीरामजी योजना के प्रभावी और सुचारू क्रियान्यन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक,कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सहायक अभियंता नितेश कुमार ने विकसित भारत जी राम जी योजना के विभिन्न प्रावधानों,प्रक्रियाओं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही योजनाओं की चयन,क्रियान्वयन,अभिलेखों के संधारण,तकनीकी प्रक्रिया और ऑनलाइन कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गए। - यह भी पढ़ें- Pakur News: वीबी-जी राम जी के क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्...