इटावा औरैया, जनवरी 29 -- विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन बकेवर के नारायण वाटिका में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि कृषक, मजदूर, गांव की तरक्की से ही भारत विकसित होगा। स्वच्छता कि दृष्टि से ग्राम समिति को ही तय करना है कि स्वच्छता पर कितना बजट खर्च हो। ग्राम को सशक्त बनाकर सबसे पहले पानी निकासी के लिए नाली तथा कच्ची गलियों को पक्का किय जाएगा। पौधारोपण के अंतर्गत भी नए अधिनियम के साथ उसे सुरक्षित रखा जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्वास की अटूट शक्ति है निराश व घबराई जिंदगी के लिए रोशनी है। जिसकी हिफाजत से गांव गरीब श्रमिक कृषक को विकसित करने के साथ रोजगार की गारंटी से भारत ...