सीवान, मार्च 25 -- पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत जीरादेई यार्ड स्थित समपार संख्या 96 (किमी 396/30A-32) पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। यह समपार जीरादेई और मैरवा स्टेशन के बीच स्थित है, जहां लंबे समय से सुरक्षित परिचालन और सुचारु आवागमन के लिए आरओबी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे द्वारा जारी पत्र में जिला पदाधिकारी, सीवान से अनुरोध किया गया है कि ट्रेनों की सुरक्षा और सड़क यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त समपार पर आरओबी का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आरओबी निर्माण के बाद इस समपार को बंद किया जा सकेगा, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम होगी। रेलवे ने जिला प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि आरओबी निर्माण पूर्ण होने के पश्चात समपार संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.