सीवान, जुलाई 28 -- जीरादेई, एक संवाददाता, बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं सिवान जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन डिवाइन पब्लिक स्कूल पथारदेई ,जीरादेई के खेल मैदान में किया गया ‌। डिवाइन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुभाष प्रसाद प्राचार्या शिवानी विक्रम, आयोजन समिति के सचिव मनोरंजन कुमार सिंह संयुक्त सचिव हरिकांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर खेल का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में सारण जोन की कुल पांच टीमें सारण ,वैशाली गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और सिवान की टीमों ने भाग लिया‌ खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डिवाइन स्कूल के चेयरमैन सुभाष प्रसाद ने कहा कि खेल के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं । आज के समय में खेलकूद से काफी रोजगार मिल रहा है। उद्घाटन मैच सिवान बनाम गोपालगंज ...