सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारंपरिक रूप से धूमधाम के साथ जीरादेई महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। कला, संस्कृति व युवा विभाग बिहार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखी। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नवागत डीएम व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत डीएम विवेक रंजन मैत्रेय रहे। उद्घाटन भाषण में डीएम ने कहा कि सीवान के जीरादेई में आकर मुझे बेहद गौरव की अनुभूति हो रही है। सभी को डॉ. राजेन्द्र बाबू के जीवन मूल्यों को समझने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उसे अपने जीवन में भी समाहित करना चाहिए। डीएम ने अपने प्रथम कार्य दिवस पर जीरादेई महोत्सव में शामिल होने को उन्होंने बेहद सुखद अहसास बताया।इधर, सांस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.