सीवान, दिसम्बर 12 -- जीरादेई, एक संवाददाता। जीरादेई महोत्सव बहुत ही शानदार अंदाज में मनाया गया और उसकी सांस्कृतिक खुशबू में सभी सराबोर हो गए। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पसंद का खास ख्याल रखा गया। राजेंद्र बाबू के प्रिय खेल कबड्डी को खेल स्पर्धा के तहत खेला गया। उनके प्रिय भोजपुरी गीत बटोहिया की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी गई। खेल स्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। जीरादेई महोत्सव के तहत दिनभर विविध गतिविधियां आयोजित की गई। इसके पूर्व महेंद्र उच्च विद्यालय परिसर में कबड्डी, कुश्ती व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में धज्जू सिंह बालिका टीम भरथुईगढ़ के प्रतिभागियों ने जीत हासिल की। बाल...