जीरादेई जेवर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, पिस्तौल गोली बरामद
सीवान, मई 9 -- (जीरादेई से वीरेन्द्र तिवारी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में गत 6 मई को हुए आभूषण दुकान से लूट मामले का खुलासा किए जाने पुलिस ने दावा किया है। इस मामले में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही लूटे गए गहने भी बरामद किए हैं। कार्रवाई में एसटीएफ पटना की टीम भी शामिल रही। इस मामले में संलिप्त चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से हथियार, कारतूस और लूट के गहने बरामद किए गए हैं। जैसा कि विदित है कि जीरादेई थाने के जामापुर बाजार में दिन दहाड़े अपराधियों ने एक जेवर व बर्तन दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख के गहने लूट लिए थे और भागने के क्रम में फायरिंग भी किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.