मुंगेर, मार्च 31 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​ 'अहिंसा परमो धर्म:' और 'जीयो और जीने दो' के जयघोष के साथ सोमवार को मुंगेर की सड़कें भक्ति के रंग में सराबोर हो उठीं। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव जैन समाज द्वारा अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के पावन अवसर पर शहर के हृदयस्थली चौक बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर 'अहिंसा मार्ग' से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।​भक्ति और उल्लास का संगमः​शोभायात्रा का नेतृत्व जैन युवा केंद्र और राजस्थानी समाज के कार्यकर्ताओं ने किया। केसरिया और पीले वस्त्रों में सजे श्रद्धालु भगवान महावीर के दिव्य संदेशों वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे। पूरे शहर के प्रमुख मार्गों को रंगोलियों से सजाया गया था। जैसे...