जीयनपुर में पुलिस कर्मियों के लिए बनेगा सात मंजिला भवन
आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए सात मंजिला आवासीय भवन बनेगा। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने शनिवार को भूमि पूजन के साथ ही शिलान्यास किया।जीयनपुर कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के लिए दो बीएचके आवासीय सुविधाओं से युक्त सात मंजिला भवन का निर्माण होगा। निर्माणाधीन पुलिस आवास में शौचालय सहित अन्य आवयक सुविधाएं होंगी। जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने जीयनपुर कोतवाली का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 50 साल का रौटा थाना : कभी निजी भूमि, फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.