आजमगढ़, जनवरी 4 -- सगड़ी (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर क्षेत्र में शनिवार रात घोसी (मऊ) पुलिस ने पारनकुंडा गोशाले से पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया। मवेशी लदी पिकअप छोड़कर तस्कर फरार हो गए। रविवार सुबह सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा, सीवीओ डॉक्टर मुकेश कुमार गुप्ता, सगड़ी एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, अजमतगढ़ बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र और अजमतगढ़ के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी आनंद ने मौका-मुआयना किया। लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खां की तहरीर पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। जीयनपुर क्षेत्र के पारनकुंडा गांव में गोशाला है। इसमें शुक्रवार 16 मवेशी भेजे गए जिससे वहां मवेशियों की संख्या 90 हो गई। घोसी (मऊ) पुलिस टीम शनिवार रात एक बजे दबिश देने जा रही थी। पारनकुंडा...