जीबी पंत संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम
अल्मोड़ा, जून 5 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। हिमालयी क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। सतत व जलवायु-अनुकूल भविष्य के निर्माण के लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है। यह बात जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में हुए कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने कही। विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्थान में 'ए डे विथ स्टूडेंट्स: रीडिंग नेचर्स सिग्नल्स फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर' कार्यक्रम हुआ। वैज्ञानिक डॉ. सतीश आर्या ने संस्थान के उद्देश्यों के बारे में बताया। वैज्ञानिक ई. महेंद्र सिंह लोधी ने वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों व जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की। निदेशक डॉ. आईडी भट्ट ने जलवायु अनुकूलन और छात्रों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रयास फाउंडेशन का संकल्प, हर नागरिक बने पर्यावरण योद्धा कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.