जीबी कॉलेज के प्राचार्य ने जेपी कॉलेज के प्रचार्य का लिया अतिरिक्त प्रभार
भागलपुर, जुलाई 11 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने प्राचार्य पद का प्रभार पर योगदान दिया। ज्ञात हो कि डॉ. कुमार जीबी कॉलेज नवगछिया में प्राचार्य पद पर कार्यरत है। प्रधान लिपिक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जेपी कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनका महाविद्यालय में शिक्षक,शिक्षकेतर व छात्र-छात्राओं द्वारा फूल व बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य को पहली प्राथमिकता दी जाएगी एवं इससे जुड़े आवश्यकताओं पर बल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.