जीबीयू में रॉकेट उड़ान का चार टीमों ने किया प्रक्षेपण
नोएडा, अगस्त 30 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) मिशन शक्तिसैट के तहत रविवार को रॉकेट उड़ान का विशेष प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के फुटबॉल स्टेडियम में चार टीमों ने रॉकेट के प्रक्षेपण का प्रदर्शन किया। जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप ने बताया कि रॉकेट लांचिंग प्रदर्शन में थ्रस्ट टेक, सिनोडिक, रमन रिसर्च और बास टेक्नोलॉजीज की टीमों ने भाग लिया। चारों टीमों ने अपने-अपने रॉकेट के प्रक्षेपण की प्रक्रिया और तकनीकी क्षमताओं का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रॉकेट लॉन्चिंग का प्रदर्शन विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान व अत्याधुनिक तकनीक को समझने का अवसर प्रदान करता है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को मजबूत करते हैं।
प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.