नोएडा, अप्रैल 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में प्राधिकरण अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर स्थापित कराएगा। एक्सीलेंस सेंटर की तर्ज पर यहां स्टेम सेल या सेमीकंडक्टर चिप में से किसी एक क्षेत्र में रिसर्च सेंटर विकसित करने की योजना बनाई गई है। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर आगे निर्माण और संचालन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यमुना क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर पार्क को देखते हुए यह पहल की जा रही है। इस पार्क में कई बड़ी कंपनियों के आने की संभावना है। इससे क्षेत्र में हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च का माहौल तैयार होगा। ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.