जीबीयू में बीएससी जैव प्रौद्योगिकी की 94 प्रतिशत सीटें भरीं
नोएडा, जुलाई 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयोजित काउंसलिंग में छात्रों ने काफी उत्साह दिखाया। मंगलवार को काउंसलिंग के दौरान बीएससी जैव प्रौद्योगिकी की 120 में से 113 सीटों पर प्रवेश संपन्न हुआ। इससे इस पाठ्यक्रम की 94 प्रतिशत सीटें पहले दिन ही भर गई। मंगलवार को यह काउंसलिंग मुख्य रूप से बीएससी जैव प्रौद्योगिकी, बीएससी फॉरेंसिक विज्ञान के विद्यार्थियों और 25 जून की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। इसके साथ ही बीए एलएलबी एवं एमएससी एप्लाइड साइकोलॉजी की शेष रिक्त सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की गई। यह भी पढ़ें- एलयू में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एक दर्जन से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन का मौका काउंसलिंग के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.