नोएडा, जनवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय यानी जीबीयू में 23 से 24 जनवरी तक वार्षिकोत्सव अभिव्यंजना व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का संयुक्त आयोजन होगा। कार्यक्रम की थीम बनारस पर होगी। इसको लेकर जीबीयू परिसर में तैयारी जोरों पर है। यह आयोजन विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव माना जाता है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। जीबीयू सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि इसमें लोगों को बनारस की संस्कृति की झलक दिखाई देंगी। कार्यक्रम में रंगोली, स्मृति-चिह्न और पारंपरिक सजावट के माध्यम से इसे जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में विद्यार्थी महाभारत और भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य, एकांकी और सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। जीबीयू परिसर भारतीय संस्कृति ...