नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा। जीबीयू में 27 और 28 अप्रैल को द नेक्सस इम्पेरेटिव: एनवायरनमेंट, पब्लिक हेल्थ एंड पॉलिसी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर नामक दो दिवसीय सम्मेलन होगा। विश्वविद्यालय के प्रभारी रजिस्ट्रार सीके सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन, वायु और जल प्रदूषण, सर्कुलर इकॉनमी, पर्यावरण न्याय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधारित पर्यावरण निगरानी आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी। सम्मेलन में देशभर से प्रसिद्ध वैज्ञानिक, सामाजिक वैज्ञानिक और पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...