नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में हुए फीस घोटाले के मामले में पूर्व रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी को कोर्ट से मंगलवार को झटका लगा। अदालत ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। ऐसे में अब दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, करीब बीस दिन पहले जीबीयू के प्रभारी रजिस्ट्रार सीके सिंह ने सेक्टर ईकोटेक वन कोतवाली में पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी समेत 12 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। जीबीयू में इनके द्वारा फीस घोटाला किए जाने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पांच करोड़ रुपये से अधिक का गबन किया। मुकदमा दर्ज होने पर पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी और पूर्व वित्त अधिकारी नीरज कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए जिला अदाल...