जीबीयू गड़बड़ी मामले में सहायक मुदित कुमार की जमानत खारिज
नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में पांच करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में लेखा अनुभाग में सहायक पद पर कार्यरत मुदित कुमार की न्यायालय ने जमानत खारिज कर दी है। आरोप है कि मुदित ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर गबन किया है। दो पक्षों की ओर से दलीलें सुनने के बाद न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश सुधाकर दुबे ने आरोपी की अर्जी को खारिज कर दिया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट के एडीजीसी महेंद्र सिंह ने बताया कि जीबीयू के प्रभारी रजिस्ट्रार सीके सिंह ने 9 अप्रैल 2026 को इकोटेक-3 थाने में पूर्व रजिस्ट्रार विश्वास त्रिपाठी समेत 12 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनपर विश्वविद्यालय की फीस से संबंधित प्रविष्टियों एवं बैंक खातों में गंभीर विसंगति कर करीब पांच करोड़ रुपए के घोटाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.