नोएडा, दिसम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की शिवांगी मिश्रा, डॉ. जय प्रकाश मुयाल के अधीन पीएचडी शोधार्थी ने द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीजेज में प्रकाशित एक उच्च-प्रभाव वाले अंतरराष्ट्रीय शोध अध्ययन में योगदान दिया है। यह अध्ययन इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्युएशन द्वारा समन्वित वैश्विक सहयोग का हिस्सा था। अध्ययन में शिवांगी मिश्रा का योगदान डेटा विश्लेषण, संकलन और सत्यापन से संबंधित रहा, जिससे वैश्विक स्तर पर रोगों के बोझ का आकलन करने में सहायता मिली। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर शिवांगी को बधाई दी। साथ ही विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च-स्तरीय शोध में बढ़ती पहचान पर गर्व महसूस किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.