प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। गौतम बुद्ध टेक्निकल इंस्टीट्यूट में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान एटीएफ इंडिया प्रा. लि. और वेल्डफास्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से छात्रों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी व इलेक्ट्रॉनिक इंटरव्यू शामिल रहे, जिसमें पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 2025 और 2026 बैच के छात्रों ने भाग लिया। कुल 80 अभ्यर्थियों में से 45 छात्रों का चयन किया गया, जिन्हें 2.22 लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक अबरार अहमद ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.