ललितपुर, जून 20 -- मड़ावरा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बम्होरी कलां में शुक्रवार रात एक बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो बच्चे घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत खतरे से बाहर है। मध्य प्रदेश स्थित सागर जिले के हंता गांव निवासी पति और पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर ललितपुर आ रहे थे। वह लोग बम्होरी कलां स्थित एक ढाबे के सामने पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपती घायल दुर्घटना में महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए, जबकि अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच ...