बलिया, जनवरी 31 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तिलौली गांव के पास शुक्रवार की दोपहर जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद जीप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय रामू गुप्त पुत्र दीनदयाल सिकंदरपुर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तिलौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके पर जीप छोड़कर फरार हो गया। रामू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस के साथ ही माल्दह चौकी प्रभारी नीरज यादव को जानकारी दी। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी सिकंदरपुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.