लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग कोच जीपी शर्मा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने उन्हें आगामी एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया है। यह चैंपियनशिप गांधीनगर (गुजरात) में 10 से 17 मई तक आयोजित की जायेगी। जीपी शर्मा की नियुक्ति पर यूपी वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव गोसाई, अरुण सिंह, संजय त्रिपाठी, नागेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अभिषेक मिश्रा और अभिजात मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- खेल---यूपी पावरलिफ्टिंग टीम में लखनऊ के पांच खिलाड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...