रामनगर, अप्रैल 23 -- रामनगर। जीपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज रामनगर में 24 यूके बालिका वाहिनी अल्मोड़ा की जूनियर विंग में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें कक्षा 8 और 9वीं की 41 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की प्रिंसिपल सरिता, सीटीओ आशा कुमारी और 24 यूके बालिकी वाहिनी अल्मोड़ा से सूबेदार मेजर आनरेरी ले. दिपेंदर सिंह और हवलदार हेम चन्द्र की मौजूदगी में छात्राओं का शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक शरद जिंदल, हिमानी जोशी, आशा महता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...