गुमला, अगस्त 12 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने बुधवार को जिला कार्यालय में जीपीडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो मास्टर ट्रेनरों को शॉल और पारितोषिक देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मृत्युंजय विश्वास और सलोना ओड़िया शामिल हैं। दोनों मास्टर ट्रेनर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत जनप्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों को जीपीडीपी तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम सभा की भूमिका और पंचायत जनप्रतिनिधियों के दायित्वों के संबंध में विस्तार से बताया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार करने के साथ ग्राम सभा के माध...